
IND vs IRE T20 Series: भारत को आयरलैंड से रहना होगा सावधान, कप्तान हार्दिक पंड्या पर होंगी फैन्स की निगाहें
AajTak
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला जाना है. हार्दिक पंड्या इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं.
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज (26 जून) डबलिन में खेला जाना है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के लिए यह मुकाबला काफी स्पेशल होने जा रहा है, जो पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. हार्दिक ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स (GT) को अपनी कप्तानी में खिताब जिताया था. ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ भी फैन्स उनकी कप्तानी का जलवा देखने को बेताब हैं.
लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण इस सीरीज में कोच की भूमिका निभा रहे हैं क्योंकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड में हैं. आरलैंड के खिलाफ इन दोनों मैच से इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 'कोर ग्रुप' तैयार करने में मदद मिलेगी.
संजू सैमसन दिखाना चाहेंगे काबिलियत
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के टेस्ट टीम में होने के चलते आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिल सकता है. सैमसन कई मौके मिलने के बावजूद टी20 टीम में खुद को स्थापित नहीं कर पाए हैं. ऐसे में उनके लिए यह मौका बेहद महत्वपूर्ण होगा.
सूर्यकुमार की भी हुई है वापसी

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










