
IND vs IRE: आयरलैंड से भिड़ने जा रही है टीम इंडिया, सभी खिलाड़ियों के नाम और रिकॉर्ड जानते हैं आप?
AajTak
टी20 सीरीज में आयरलैंड की टीम भारत को कड़ी चुनौती पेश कर सकती है. एंड्रयू बालबर्नी की कप्तानी वाली आयरिश टीम में कुछ अच्छे प्लेयर्स मौजूद हैं.
आयरलैंड की टीम को भारत के खिलाफ 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलने हैं. इस दौरे के लिए हार्दिक की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों से सजी टीम आयरलैंड गई है, इसके बावजूद भारत का पलड़ा मजबूत दिखाई दे रहा है. वैसे आयरलैंड से टीम इंडिया को कड़ी टक्कर मिल सकती है क्योंकि मेजबान टीम में भी कुछ अच्छे प्लेयर्स मौजूद हैं.
स्टर्लिंग-बालबर्नी जैसे बल्लेबाज मौजूद
आयरलैंड टीम में ओपनर पॉल स्टर्लिंग, कप्तान एंड्रयू बालबर्नी जैसे स्टार बल्लेबाज मौजूद हैं. स्टर्लिंग और बालबर्नी के पास टी20 क्रिकेट का लंबा अनुभव है. स्टर्लिंग ने 102 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगभग 30 की औसत से 2776 रन बनाए हैं. वहीं एंड्रयू बालबर्नी के नाम पर 67 टी20 मैचों में 24.22 की औसत से 1429 रन दर्ज हैं. युवा खिलाड़ी गैरेथ डेलानी पर भी आयरिश फैन्स की नजरें होंगी.
गेंदबाजी में भी है पैनापन
आयरलैंड की बॉलिंग यूनिट में मार्क अडायर, जोश लिटिल, जॉर्ज डॉकरेल, एंड्रयू मैकब्राइन, क्रेग यंग जैसे बॉलर्स मौजूद हैं. अडायर, जोश लिटिल और क्रेग यंग ने हालिया समय में बतौर फास्ट बॉलर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं जॉर्ज डॉकरेल और एंड्रयू मैकब्राइन भी अपनी स्पिन गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने अपने अब तक के छोटे टी20 करियर में प्रभावित किया है. 23 कैम्फर ने 12 मैचों में 18.77 की औसत से 169 रन बनाने के अलावा 15 विकेट चटकाए हैं.
आयरलैंड का टी20 रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










