
IND vs ENG Virat Kohli: क्रिकेट फैन्स की डिमांड... इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली संभालें टीम की कमान
AajTak
विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. किंग कोहली की कप्तानी में भारत ने रिकॉर्ड 40 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की थी.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और उनका टेस्ट मैच में भाग लेना तय नहीं लग रहा है. रोहित यदि टेस्ट मैच के लिए स्वस्थ नहीं हो पाते हैं तो भारतीय टीम को एक कप्तान की तलाश करनी होगी.
बीसीसीआई ने 5वें टेस्ट के लिए किसी उप-कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया था. वैसे इस बात की पूरी संभावना है कि रोहित के नहीं खेलने पर ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दें. हालांकि सोशल मीडिया पर फैन्स की डिमांड कुछ और ही है.
सोशल मीडिया पर प्रशंसक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रोहित शर्मा के बाहर होने की स्थिति में टीम का कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं. विराट कोहली ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में सीरीज हार के बाद टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. टेस्ट कप्तानी छोड़ने के फैसले थे फैन्स हैरान रह गए थे.
विराट का हालिया फॉर्म काफी खराब
विराट कोहली ने हाल के दिनों में बड़े स्कोर बनाने के लिए संघर्ष किया है. आईपीएल 2022 में कोहली के बल्ले से महज 341 रन निकले थे. इस दौरान तो तीन मौकों पर विराट गोल्डन डक का भी शिकार बने. खराब फॉर्म के बावजूद मैदान पर उनकी ऊर्जा में कोई कमी नहीं आई है. वह हमेशा अपनी टीम को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं.
विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. विराट कोहली ने कुल 68 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की है, जिनमें से 40 मैचों में टीम को जीत 17 मुकाबलों में हार मिली. विराट कोहली की कप्तानी में कुल 11 मैच ड्रॉ पर भी छूटे थे.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










