
IND vs ENG U19 Live Score: थोड़ी देर में वैभव सूर्यवंशी का शो... भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी
AajTak
India vs England U19 World Cup Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला है. भारतीय टीम पांच बार की चैम्पियन है, वहीं अंग्रेजों ने सिर्फ एक बार खिताब जीता है. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में रही है और उसने मौजूदा सीजन में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है.
आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में आज (6 फरवरी) भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. मुकाबले की पहली गेंद दोपहर 1.00 बजे फेंकी जाएगी. भारतीय टीम लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल खेल रही है, जो एक रिकॉर्ड है. मुकाबले में सबकी निगाहें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर है. वैभव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वो खिताबी मुकाबले में भी कहर बरपाना चाहेंगे.
पांच बार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम की निगाहें खिताबी जीत का सिक्सर लगाने पर हैं. भारतीय टीम 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीता था. दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है. साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को पराजित किया था. भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन.
फाइनल में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: जोसेफ मूर्स, बेन डॉकिन्स, बेन मेस, थॉमस रेव (कप्तान/विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स फ्रेंच.
ऐसा रहा है भारतीय टीम का सफर भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा और डीएलएस नियम के जरिए 18 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ, जहां टीम इंडिया ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की.
सुपर 6 स्टेज में भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन जारी रहा. सहमेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने एकतरफा मुकाबले में 204 रनों की विशाल जीत दर्ज कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. इसके बाद सुपर-6 के दूसरे मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली और खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए. सेमीफाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से हुआ, जिसमें उसने 7 विकेट से जीत हासिल की.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










