
IND Vs ENG T20I Series: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का अजेय रथ... अंग्रेजी फौज पहली बार भिड़ी और हो गई ढेर
AajTak
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरी थी. यह 5 मैचों की घरेलू सीरीज थी, जिसमें भारतीय टीम ने 4-1 से सफलता हासिल की. बतौर कप्तान सूर्या की यह अपने करियर की छठी द्विपक्षीय टी20 सीरीज रही.
IND Vs ENG T20I Series: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम अपने अजेय रथ पर है. उन्होंने अपने इस अभियान में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश को करारी शिकस्त है. अब सूर्या ब्रिगेड से इंग्लैंड टीम ने पंगा लिया और उसे भी करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरी थी. यह 5 मैचों की घरेलू सीरीज थी, जिसमें भारतीय टीम ने 4-1 से सफलता हासिल की. बतौर कप्तान सूर्या की यह अपने करियर की छठी द्विपक्षीय टी20 सीरीज रही.
नवंबर 2023 में मिली थी कप्तानी
सूर्या का अब तक कप्तानी में धांसू रिकॉर्ड रहा है. वो अपनी कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज हारे नहीं हैं. सूर्यकुमार को पहली बार कप्तानी नवंबर 2023 में मिली थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में कमान संभाली थी. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 4-1 से बाजी मारी थी. इसके बाद सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ आगे बढ़ता गया.
ऑस्ट्रेलिया के बाद सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी देश का दौरा किया. यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. इसके बाद श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराया. जबकि बांग्लादेश को घरेलू टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरी टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2024 में खेली थी. चार मैचों की इस द्विपक्षीय टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम की थी. अब सूर्या की मुश्किल चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ रही थी, मगर यहां भी आसानी से जीत हासिल की.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










