
IND vs ENG T20 World Cup 2022: अब आई 'लगान' वसूलने की बारी! अंग्रेज देंगे पूरी टक्कर, भारत के सामने ये 5 चुनौती
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच महामुकाबला होना है. इंग्लैंड की टीम काफी आत्मविश्वास से भरी हुई है ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के लिए रोहित ब्रिगेड को अपना बेस्ट खेल दिखाना होगा. इस सेमीफाइनल मैच को लेकर भारत के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं जिसपर ध्यान देना जरूरी है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली. खास बात यह है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने सुपर-12 स्टेज में पांच में से चार मुकाबले जीतकर ग्रुप-2 में टॉप स्थान हासिल किया. अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से सामना होना है. दोनों टीमों के बीच यह सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.
भारत-इंग्लैंड के बीच इस सेमीफाइनल मुकाबले के बेहद कांटेदार होने की संभावना है. जहां भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका से हार के बाद लगातार दो मैच जीतकर फॉर्म पा ली है, वहीं इंग्लैंड की टीम भी न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करके लय में दिख रही है. वैसे इंग्लैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच को लेकर भारत के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं जिसपर ध्यान देना काफी होगा.
क्लिक करें- टीम इंडिया के 'मिस्टर 360' बन गए हैं सूर्यकुमार यादव, इस वजह से लगा पाते हैं अनोखे शॉट्स
रोहित का खराब फॉर्म: टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म है. रोहित पांच मैचों में 17.80 की औसत से महज 89 रन बना सके हैं. रोहित पकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में महज चार रन बना पाए थे. वहीं नीदरलैंड के खिलाफ हिटमैन ने 53 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में लौटने का संकेत दिया था. हालांकि बाद में रोहित साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए. अब सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा तभी बात बनेगी.
वुड-वोक्स से खतरा: भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड की पेस बैटरी से बचकर रहना होगा. खासकर मार्क वुड भारतीय टीम के लिए एक सिरदर्द साबित हो सकते हैं. वुड के पास काफी पेस है और वह गेंदों में विविधता लाने के साथ-साथ खतरनाक बाउंसर फेंकने की क्षमता रखते हैं. इसके साथ ही क्रिस वोक्स, सैम कुरेन जैसे बॉलर्स भी इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. यदि भारतीय टीम ने इन गेंदबाजों के खिलाफ समझदारी भरी बैटिंग की तो काम आसान हो जाएगा.
क्लिक करें- भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से भिड़ंत, जान लें शेड्यूल और टीमें

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











