
IND vs ENG, T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी, अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
AajTak
Team India T20 Squad For England Series: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी धरती पर पांच टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम भी घोषित हो गई है.
IND vs ENG, India Team Announcement: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर पर पांच मैचों की टी20 भी सीरीज खेलनी है. इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. जबकि अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है. शमी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक्शन से दूर थे. इंग्लैंड ने भारत दौरे के लिए पहली ही अपनी टीम घोषित कर दी थी.
जुरेल-नीतीश की भी एंट्री, रमनदीप-पराग बाहर
34 वर्षीय मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराई थी. शमी बाएं घुटने में सूजन के कारण हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाने से चूक गए थे. चयनकर्ताओं ने इस टी20 सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना है. वहीं संजू सैमसन फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं.
ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा की जगह शामिल किया गया है, जो साउथ अफ्रीका टूर पर टी20 टीम का हिस्सा थे. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. उधर ऑलराउंडर शिवम दुबे भी टी20 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे. बैटिंग ऑलराउंडर रियान पराग चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
बता दें कि भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. टी20 के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. चैम्पियंस ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए एक प्रैक्टिस के तौर पर होने वाली है. सीरीज का पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में होगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










