
12वीं पास, 5 केस, कोई प्रॉपर्टी नहीं... BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बारे में सबकुछ
AajTak
नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में जमा दिए शपथ पत्र के मुताबिक नितिन नबीन 12वीं पास हैं.
बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पटना के बांकीपुर से लगातार पांच बार के विधायक नितिन नबीन (45) बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. पटना में जन्मे नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं.
इस साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में जमा किए गए शपथ पत्र के मुताबिक नितिन नबीन की पत्नी का नाम दीपमाला श्रीवास्तव है. उनका एक बेटा और बेटी है.
पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय रूप से चुनावी राजनीति में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बनाई. 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद से उनके विजयी होने का सिलसिला बरकरार रहा है. वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी रहे हैं. इस साल 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया था.
शैक्षणिक योग्यता और डिजिटल उपस्थिति
शपथ पत्र के मुताबिक नितिन नबीन 12वीं पास हैं. उन्होंने 1996 में संत माईकल हाई स्कूल से सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक पास की. इसके बाद 1998 में उन्होंने सीएसकेएम पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से इंटर पास की. आधुनिक राजनेता की तरह, वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं. उनके ईमेल, मोबाइल नंबर और WhatsApp के अलावा, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और यूट्यूब जैसे सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वे मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़े रहते हैं.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं बीजेपी के नए अध्यक्ष?

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









