
'क्या हाल है लाला? अगली गोली छाती पर लगेगी', पहले पर्ची थमाई, फिर कारोबारी पर ठोका फायर, खुलेआम धमकी दे गया बदमाश
AajTak
Haryana News: बदमाश दुकान पर आया और दुकान मालिक सुनील कुमार जैन के हाथ में एक पर्ची थमाई. इसके तुरंत बाद उसने दुकान के शीशे पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया.
Haryana News: जींद जिले के नरवाना में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अपोलो चौक पर स्थित 'SG फैशन' नामक कपड़े की दुकान के मालिक नरेश जैन पर एक बदमाश ने फायरिंग की और 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग करते हुए एक धमकी भरी पर्ची थमा दी. यह पूरी घटना दुकान के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.
दरअसल, नरवाना के अपोलो चौक पर स्थित SG फैशन पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक बदमाश आया और दुकान मालिक नरेश जैन के हाथ में एक पर्ची थमाई. इसके बाद शीशे पर गोली चला दी. वारदात को अंजाम देन के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. वारदात दुकान के भीतर और बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.
पर्ची में लिखा था, "क्या हाल है लाला? अगर अपनी जिंदगी चाहता है, तो 50 लाख रुपए दे. तेरे पास 3 दिन का समय है. अभी तो सिर्फ गोली चलाई है, अगर पैसे नहीं दिए, तो अगली गोली छाती पर लगेगी."
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही इस वारदात से आक्रोशित क्षेत्र के स्थानीय दुकानदार भी मौके पर इकट्ठा हो गए.
पुलिस ने दुकान के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं और बदमाश की पहचान व तलाश शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को गंभीर मानते हुए जांच कर रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











