
धुंध, धुआं और खतरे में धड़कन... क्या दिल्ली-NCR अदृश्य महामारी की चपेट में है?
AajTak
दिल्ली-NCR में सर्दियों का प्रदूषण अदृश्य महामारी बन चुका है. PM2.5 जैसे बारीक कण फेफड़े, दिल, दिमाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे हर साल लाखों मौतें होती हैं. ये भारत का सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है. अरबों रुपये का आर्थिक नुकसान भी है. मौसम के बदलने से कभी सुधार होता है, लेकिन फिर वही हालत हो जाती है. क्या करें सरकार, समाज और हम?
दिल्ली-NCR में सांस लेना तो मुश्किल था अब देखना भी हो गया है. सबकुछ अदृश्य. घना कोहरा. स्मोग और पॉल्यूशन. 15 दिसंबर 2025 को दिल्ली का AQI 450 से ऊपर सीवियर लेवल पर पहुंच चुका है. कुछ जगहों पर तो 500 के करीब है. घना स्मॉग छाया हुआ है. विजिबिलिटी कम है. लोग घरों में कैद हो गए हैं. सवाल उठता है कि क्या पूरे जाड़े (दिसंबर से फरवरी) में दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण इसी तरह हाई रहेगा? और ये इतना खतरनाक क्यों है?
नहीं, पूरे सर्दी में प्रदूषण लगातार इतना बुरा नहीं रहता... मौसम के बदलाव से कभी-कभी सुधार होता है. लेकिन सर्दियों में औसतन प्रदूषण ज्यादा रहता है. वैज्ञानिक कारण हैं – ठंडी हवा नीचे रहती है. गर्म हवा ऊपर, ये इन्वर्शन लेयर बनाती है जो प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों को फंसाए रखती है. हवा की स्पीड कम, कोई बारिश नहीं, तो स्मॉग बन जाता है.
यह भी पढ़ें: अचानक तुर्की में बन गए 700 गड्ढे... पाताल में समाता जा रहा पूरा इलाका, Photos
लेकिन ये सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं. पूरे भारत में वायु प्रदूषण एक अदृश्य महामारी बन चुका है. लैंसेट की स्टडी के अनुसार, भारत में हर साल 15 लाख से 20 लाख लोगों की मौत वायु प्रदूषण से जुड़ी होती है. ये धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर से भी बड़ा खतरा है.
दिल्ली-NCR में सर्दियां आते ही प्रदूषण चरम पर पहुंच जाता है. मुख्य कारण वैज्ञानिक हैं...

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










