
नितिन नबीन बने BJP के कार्यकारी अध्यक्ष... नई नियुक्ति से पार्टी ने दिए ये पांच बड़े संदेश
AajTak
नितिन नबीन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं. नबीन पांच बार के विधायक हैं और वर्तमान में बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं. बीजेपी ने नितिन नबीन को पार्टी की बागडोर यूं ही नहीं सौंपी, बल्कि यह सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.
बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नबीन को जेपी नड्डा की जगह पार्टी की कमान फिलहाल सौंपी गई है. बीजेपी ने नितिन नबीन को पार्टी की बागडोर यूं ही नहीं सौंपी, बल्कि यह सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है.
बीजेपी अध्यक्ष की रेस में कई नामों की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला लेकर बड़ा सियासी दांव खेला है. नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया है कि बीजेपी का अब पूरी तरह फोकस भविष्य की लीडरशिप खड़े करने पर है. उनकी नियुक्ति के पीछे पाँच बड़े सियासी संदेश छिपे हैं...
1. भविष्य की लीडरशिप
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए नितिन नबीन की उम्र महज 45 साल है. बीजेपी के इतिहास में नितिन नबीन सबसे कम उम्र के नेता हैं, जो पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं. अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर जेपी नड्डा तक, जितने भी पार्टी अध्यक्ष बने हैं, उनमें सबसे कम उम्र के अमित शाह रहे हैं. अमित शाह 49 साल की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, लेकिन नबीन अब उनसे भी कम उम्र के हैं. नितिन नबीन का जन्म साल 1980 में हुआ है. इतनी कम उम्र में उन्होंने खुद को साबित किया है.
नितिन नबीन जैसे युवा नेता को संगठन के शीर्ष पद पर सौंपना यह बताता है कि बीजेपी अब पूरी तरह से 'नेक्स्ट जेन' लीडरशिप पर फोकस कर रही है. बीजेपी अब 2029 और उसके बाद के भारत की तस्वीर देख रही है. इतना ही नहीं, आरएसएस भी कहता रहा है कि बीजेपी को भविष्य की लीडरशिप पर फोकस करना चाहिए.
बीजेपी ने 45 साल के युवा चेहरे को पार्टी की बागडोर सौंपकर साफ कर दिया है कि पार्टी की नजर नए नेताओं को आगे लाने पर है. नितिन नबीन के पास संगठन और सरकार दोनों का बेहतरीन अनुभव है, जिसे देखते हुए पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. नितिन नबीन युवा हैं, आक्रामक हैं और नई पीढ़ी की भाषा को समझते हैं. इतना ही नहीं, उन्हें युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कला आती है. वह बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं. नितिन नबीन की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









