
'कांग्रेस का मुगल साम्राज्य जैसा होगा हश्र... इतिहास में दफन हो जाएगी पार्टी', बोले सुधांशु त्रिवेदी
AajTak
दिल्ली में कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' रैली के बाद बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नेहरू परिवार की तुलना बाबर के वंश से की. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वही हश्र होगा जो छठे मुगल सम्राट औरंगजेब के अधीन साम्राज्य का हुआ था.
कांग्रेस द्वारा रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली में BJP पर तीखा हमला करने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने पलटवार करते हुए नेहरू परिवार की तुलना बाबर के वंश से की. बीजेपी ने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इतिहास के पन्नों में ठीक उसी तरह दफन हो जाएगी, जैसे मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल में मुगल साम्राज्य का पतन हुआ था. साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग-नक्सली एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया. दरअसल, कांग्रेस और बीजेपी के बीच ये जुबानी जंग उस वक्त शुरू हुई, जब सोशल मीडिया पर दिल्ली की रैली के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली की ओर जाते हुए कथित तौर पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी कर रहे थे. बीजेपी ने इन नारों की कड़ी निंदा की और इसे कांग्रेस की अराजकता का प्रमाण बताया.
'मुस्लिम लीग-नक्सली एजेंडे पर काम' बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं. ये दिखाता है कि मुस्लिम लीग-नक्सली एजेंडे के तहत काम कर रही कांग्रेस अराजकता का मंच बनती जा रही है.' त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को भी अपशब्द कहे हैं, लेकिन अब जब पार्टी मोदी की 'कब्र खुदवाने' की बात कर रही है, तो उसका भविष्य स्पष्ट हो गया है.
उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की नियति वही होने वाली है जो 'द लास्ट मुगल' किताब में मुगल साम्राज्य के बारे में लिखी गई है.' त्रिवेदी ने विस्तार से समझाते हुए कहा कि मुगल साम्राज्य में छह शासकों ने शासन किया- बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब. और छठी पीढ़ी के शासन के बाद मुगल साम्राज्य का अंत हो गया. इसी तरह कांग्रेस पर भी नेहरू परिवार के छह सदस्यों का शासन रहा है- मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी छठे व्यक्ति हैं जो वर्तमान में सत्ता का आनंद ले रहे हैं.
इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी कांग्रेस बीजेपी नेता ने कहा, 'इसके बाद कांग्रेस का भी वही हश्र होगा जो मुगलों का हुआ था. वे लगातार ऐसी बातें कह रहे हैं जिनसे ऐसी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं जो उन्हें इतिहास के पन्नों में दफन कर देंगी.' उधर, कांग्रेस ने अपनी रैली में बीजेपी पर चुनावी धांधली, ईवीएम में गड़बड़ी और लोकतंत्र को कुचलने के आरोप लगाए थे. हालांकि, बीजेपी ने कांग्रेस को आरोपों को बहुत पहले ही खारिज कर दिया है. अब बीजेपी ने कांग्रेस को परिवारवादी और अराजक करार दिया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











