
लाड़ली बहनों को लेकर MP के मंत्री विजय शाह के बयान से विवाद, कांग्रेस बोली- पहले कर्नल सोफिया पर टिप्पणी, अब महिलाओं को धमकी
AajTak
MP Minister Vijay Shah: MP सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के सम्मान कार्यक्रम में जो लाड़ली बहनें शामिल होंगी, तो उनकी मासिक सहायता ₹250 बढ़ा दी जाएगी, और जो नहीं आएंगी उनका वेरिफिकेशन 'पेंडिंग' रखा जाएगा.
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह अपनी विवादित टिप्पणी पर अब सफाई दी है. दरअसल, शनिवार को रतलाम में एक बैठक के दौरान उन्होंने लाड़ली बहना योजना की मासिक सहायता को मुख्यमंत्री मोहन यादव के सम्मान समारोह में महिला लाभार्थियों की मौजूदगी से जोड़ने की टिप्पणी की थी, जिस पर राजनीतिक हंगामा मच गया था.
खबरों के मुताबिक, भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग मंत्री विजय शाह ने रतलाम में एक बैठक के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा था कि अगर महिला लाभार्थी मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित सम्मान कार्यक्रम में शामिल होती हैं, तो उनकी मासिक सहायता 250 रुपए बढ़ा दी जाएगी, ऐसा न करने पर उनका वेरिफिकेशन पेंडिंग रखा जाएगा.
यह टिप्पणी पर नए साल में मुख्यमंत्री के लिए योजना के लाभार्थियों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सम्मान कार्यक्रम के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान की गई थी.
'भ्रामक खबरों का खंडन करता हूं'
मंत्री ने कहा, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. मैं इस संबंध में फैलाई जा रही भ्रामक खबरों का पुरजोर खंडन करता हूं. राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है ताकि हमारी बहनें आत्मनिर्भर बन सकें. उनके प्रति किसी भी गलत इरादे का कोई सवाल ही नहीं है."
शाह ने आगे कहा, "मुझे जानकारी मिली थी कि कुछ अयोग्य महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा रही हैं, जिससे नाराजगी है. एक अनौपचारिक बैठक मे, हमने चर्चा की कि केवल योग्य महिलाओं को ही लाभ मिलना चाहिए और अयोग्य लाभार्थियों को बाहर किया जाना चाहिए."

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











