
नई दिल्ली: मंसरावर पार्क मंदिर में चाकू से वार कर महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
नई दिल्ली के मंसरावर पार्क स्थित मंदिर में 48 वर्षीय कुसुम शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी अंचल सक्सेना को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया. प्रारंभिक जांच में पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है. मामले की जांच और अन्य आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व फॉरेंसिक जांच जारी है.
नई दिल्ली के पूर्वी इलाके मंसरावर पार्क में रविवार को 48 वर्षीय महिला की मंदिर के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे डीडीए फ्लैट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित मंदिर के अंदर हुई, जब महिला पूजा कर रही थी.
पीसीआर को प्राप्त सूचना के मुताबिक, दो लोगों ने महिला को चाकू से हमला किया. घायल महिला को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला की पहचान कुसुम शर्मा (48) निवासी मंसरावर पार्क के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या की दो घटनाएं... करावल नगर में पत्नी और दो बेटियों का मर्डर, नंद नगरी में भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली
आरोपी महिला गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
पुलिस ने घटना के बाद मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया. डीसीपी (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान अंचल सक्सेना के रूप में हुई है. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंचल सक्सेना और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर कुसुम शर्मा पर कई बार चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हुई. पुलिस का कहना है कि यह घटना पुरानी दुश्मनी या व्यक्तिगत विवाद की वजह से हो सकती है, लेकिन जांच अभी पूरी नहीं हुई है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










