
PoK में लश्कर-ए-तैयबा की नई साजिश... नीलम जिले में बन रहा सेंटर, खुफिया एजेंसियां सतर्क
AajTak
PoK के नीलम जिले में लश्कर-ए-तैयबा नया सेंटर बना रहा है. चार केंद्रों के निर्माण से आतंकी ढांचे और संचालन क्षमता के विस्तार पर चिंता बढ़ी है.
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के नीलम जिले के शारदा में लश्कर-ए-तैयबा एक और 'दोहरे उपयोग' वाले सेंटर का निर्माण कर रहा है. इस सेंटर का नाम जामिया मस्जिद इब्न तैमिया और मरकज है. खुफिया एजेंसियां लश्कर-ए-तैयबा की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं. इस बड़े खुलासे से PoK में आतंकवादी बुनियादी ढांचे के निरंतर विस्तार पर गंभीर सवाल उठते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, लश्कर वर्तमान में PoK के विभिन्न इलाकों में चार बड़े केंद्र बना रहा है. ये नए निर्माण PoK में लश्कर की संचालन क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकते हैं.
निर्माण कार्य का निरीक्षण...
लश्कर-ए-तैयबा की PoK यूनिट का उप प्रमुख रिज़वान हनीफ़ नीलम घाटी पहुंचा था. उसने इस नए कैंप के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस तरह के दौरे आतंकी संगठन की तरफ से निर्माण और विस्तार के कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता को दर्शाते हैं. यह घटनाक्रम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना रहा है.
यह भी पढ़ें: POK में फिर से भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा लश्कर, रावलकोट में तैयार किए आतंकी लॉन्च पैड
दोहरे उपयोग के सेंटर का क्या मतलब?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










