
अमरावती में आग का गोला बनी चलती कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
AajTak
महाराष्ट्र के अमरावती में चलती कार में अचानक आग लग गई. जिससे कार आग का गोला बन गई और ड्राइवर कार से कूद किया. जिसके चलते उसकी जान बच गई.
अमरावती के दर्यापुर तालुका से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है. रविवार शाम करीब 7 बजे दर्यापुर के समीप रामतीर्थ फाटा के पास एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है. आग लगते ही वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
यह भी पढ़ें: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, आठ वाहन आपस में टकराए, बस ड्राइवर की मौत
अचानक आग ने लिया विकराल रूप
बताया जा रहा है कि यह चार पहिया वाहन अकोला जिले के कापशी की है और चालक दर्यापुर के जैनपुर गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहा था. रास्ते में रामतीर्थ फाटा के पास अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
घटना की सूचना मिलते ही दर्यापुर नगरपालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था. इस घटना से कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन का भारी नुकसान हुआ है. पुलिस और प्रशासन द्वारा घटना की आगे की जांच की जा रही है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










