
'आपके खिलाफ एक्शन लेंगे...', रामलीला मैदान से राहुल गांधी की चुनाव आयुक्तों को खुली चेतावनी
AajTak
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन किया. राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्तों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने चुनाव आयुक्तों को कानूनी इम्यूनिटी देने वाले कानून पर सवाल उठाए.
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने रविवार को 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नाम से एक बड़ी रैली का आयोजन किया. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.
लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनाव जीतने के लिए वोट चोरी करती है और चुनाव आयोग इसमें सरकार का पूरा समर्थन करती है. और सरकार चुनाव आयुक्तों को कानूनी इम्यूनिटी देकर बचाने का काम कर रही है.
चुनाव आयुक्तों पर राहुल गांधी का बड़ा हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि डॉ. ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह सांधू और डॉ. विवेक जोशी को याद रखना चाहिए कि देश में सत्य और असत्य की लड़ाई चल रही है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयुक्तों से जुड़ा कानून बदला और नया कानून लाया, जिसके तहत चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती. यह कानून उन्हें पूरी इम्यूनिटी देता है, चाहे वे कुछ भी करें.
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयुक्तों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भारत के चुनाव आयुक्त हैं, न कि नरेंद्र मोदी के चुनाव आयुक्त. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह कानून केवल उनकी रक्षा के लिए बनाया गया है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










