
पहलगाम आतंकी हमला: NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, तीन स्थानीय आरोपियों के भी नाम शामिल
AajTak
पहलगाम के बेसरन वैली में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के मामले में NIA आज जम्मू की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. जांच में लश्कर-ए-तैयबा, TRF और तीन स्थानीय सहयोगियों की भूमिका सामने आई है.
पहलगाम आतंकी हमला मामले में आज NIA चार्जशीट दाखिल करेगी. एनआईए आज जम्मू की विशेष एनआईए कोर्ट में चार्जशीट पेश करेगी. यह हमला 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन वैली में हुआ था. इस हमले में लोगों को धर्म पूछ कर मारा गया था. इस निर्मम हमले में 25 पर्यटक और एक पोनी चालक की मौत हो गई थी. चार्जशीट में तीन स्थानीय आरोपियों के नाम शामिल होंगे.
जांच के बाद एनआईए द्वारा दाखिल की जा रही चार्जशीट में पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ-साथ उसके स्थानीय सहयोगी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) की भूमिका भी सामने आई है.
चार्जशीट में स्थानीय सहयोगियों बशीर अहमद जोठर, परवेज अहमद जोठर और मोहम्मद यूसुफ कटारी के नाम शामिल किए जाएंगे. इन तीनों स्थानीय आरोपियों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की थी.
आतंकियों को ऐसे मिली थी मदद...
एनआईए की जांच में सामने आया कि बशीर और परवेज जोठर, दोनों स्थानीय निवासी हैं. इन दोनों ने आतंकियों को 21 अप्रैल की रात हिल पार्क इलाके के एक ढोक (झोपड़ी) में ठहराया था. इन दोनों भाइयों को हमले के करीब दो महीने बाद 22 जून को गिरफ्तार किया गया था. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, जोठर भाइयों के फोन से कुछ पाकिस्तानी नंबर मिले हैं, जो इस पूरे नेटवर्क की कड़ी को जोड़ने में अहम साबित हुए.
यह भी पढ़ें: पहलगाम अटैक, बाढ़ से तबाही... देखें 2025 में देश को हिलाने वाली घटनाओं की 'कहानी'

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











