
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
दिल्ली में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से इंडिगो का फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है. वहीं,अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा दिसंबर के H-1B वीजा इंटरव्यू अचानक टाल दिए जाने से सैकड़ों भारतीय प्रोफेशनल भारत में फंस गए हैं.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 15 दिसंबर, 2025 की खबरें और समाचार: दिल्ली में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से इंडिगो का फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है. वहीं,अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा दिसंबर के H-1B वीजा इंटरव्यू अचानक टाल दिए जाने से सैकड़ों भारतीय प्रोफेशनल भारत में फंस गए हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
दिल्ली में घने कोहरे और खतरनाक AQI से फ्लाइट्स पर असर, एयरपोर्ट ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से इंडिगो का फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है. इंडिगो ने यात्रियों से गुजारिश किया है कि वे वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट स्टेटस का अपडेट लेते रहें. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी को धुंध की एक मोटी परत ने घेर लिया है. अक्षरधाम इलाके से सामने आए विजुअल्स में घनी धुंध दिखाई दी.
H-1B इंटरव्यू टलने से सैकड़ों इंडियन प्रोफेशनल फंसे, सोशल मीडिया पर भारतीय ने दिखाई एकजुटता
अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा दिसंबर के H-1B वीजा इंटरव्यू अचानक टाल दिए जाने से सैकड़ों भारतीय प्रोफेशनल भारत में फंस गए हैं. नए इंटरव्यू स्लॉट अब मार्च–अप्रैल 2026 या उससे भी आगे के लिए शिफ्ट कर दिए गए हैं, जिससे कई लोगों की नौकरियों पर सीधा खतरा मंडरा रहा है. इस बीच सोशल प्लेटफॉर्म पर लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं.
IND vs SA 3rd T20I Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










