
दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील! सीजन का सबसे खराब AQI दर्ज, सांस लेना हुआ मुश्किल
AajTak
CPCB के मानकों के मुताबिक, AQI शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है.
दिल्ली की हवा एक बार फिर जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को इस सीजन का सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 461 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 432 था. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी की हवा लगातार ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में बनी हुई है, जिससे आम लोगों की सेहत पर खतरा और गहरा गया है.
CPCB के मानकों के मुताबिक, AQI शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. मौजूदा स्तर पर दिल्ली की हवा सांस लेने के लिए बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है.
प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने शनिवार को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के सबसे सख्त चरण-4 को लागू कर दिया. इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में सभी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले शनिवार को ही पूरे एनसीआर में GRAP का चरण-3 लागू किया गया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया.
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम 5:30 बजे के आसपास नमी का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे प्रदूषक कणों के वातावरण में टिके रहने की स्थिति बनी रही.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पर्यावरणविद भावरीन खंडारी ने मौजूदा कदमों को प्रतिक्रियात्मक बताते हुए कहा कि प्रदूषण पर वास्तविक नियंत्रण के लिए दीर्घकालिक और ठोस नीतिगत फैसले जरूरी हैं. उन्होंने दिल्ली में बड़े पैमाने पर चल रहे निर्माण कार्यों का जिक्र करते हुए सरकारी एजेंसियों में संसाधनों और स्टाफ की कमी की ओर भी ध्यान दिलाया.
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई है. अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक मौसम में बदलाव नहीं होता, तब तक दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल है.

mausamsankalp.imd.gov.in: मौसम की मार से किसानों को हर साल भारी नुकसान होता है. ज्यादा बारिश, सूखा, तेज हवा या ओलावृष्टि फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब किसान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'संकल्प' (SANKALP) के जरिए घर बैठे मौसम की सटीक जानकारी और खेती से जुड़ी सलाह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे आरंभ होगा और शाम 06:46 बजे समाप्त होगा. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी. 3 मार्च को भारत में चंद्रोदय का समय शाम को करीब 06 बजकर 26 मिनट पर बताया गया है. चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों चंद्र ग्रहण नजर आने लगेगा.

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.









