
परीक्षा में फेल युवक बना फर्जी पुलिस अफसर, तलाशी के बहाने लूट लिए एक लाख रुपये
AajTak
बेंगलुरु में पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. विद्यारण्यपुरा इलाके में एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से ज्यादा की लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक पीएसआई परीक्षा में असफल अभ्यर्थी भी शामिल है, जो लंबे समय से खुद को पुलिस अधिकारी बताकर घूम रहा था.
बेंगलुरु में पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. विद्यारण्यपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से पुलिस अधिकारी बनकर एक लाख रुपये से अधिक की लूट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. यह वारदात 7 दिसंबर को उस वक्त हुई, जब पीड़ित अपने घर में अकेला था.
परीक्षा में फेल होने के बाद बना नकली पुलिस अफसर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्व डिवीजन के डीसीपी सजीत वी जे ने बताया कि तीन आरोपी पीड़ित के घर पहुंचे थे, जिनमें से एक ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी, जबकि अन्य दो ने खुद को क्राइम कॉन्स्टेबल बताया. आरोपियों ने पीड़ित पर गांजा बेचने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया और उसे डराने-धमकाने लगे.
पुलिस अधिकारी बनकर आए आरोपियों ने पीड़ित के घर की तलाशी ली और इस दौरान घर में रखे 55 हजार रुपये नकद जब्त कर लिए. इसके अलावा उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए 87 हजार रुपये भी अपने खातों में डलवा लिए. इतना ही नहीं, आरोपियों ने घर की तलाशी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, ताकि पीड़ित को और डराया जा सके.
चार आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़ित ने विद्यारण्यपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से 45 हजार रुपये नकद, एक कार और एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया गया है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










