
प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR में कड़कड़ाती ठंड की दस्तक! 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है तापमान
AajTak
दिल्ली-NCR को फिलहाल प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है, लेकिन कड़कड़ाती ठंड जल्द ही दस्तक देगी. 17 दिसंबर की रात से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इससे पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होगी और उसके बाद उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी.
उत्तर भारत में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भी दिल्ली पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे और कम हवाओं के कारण आसमान में धंधु की मोटी चादर छाई हुई है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या भारी बर्फबारी की संभावना है.
2 डिग्री तक गिरेगा तापमान
इस बर्फबारी के बाद उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए IMD ने अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिरने की चेतावनी जारी की है.
विशेषज्ञों का कहना है कि कई ऊंचे इलाकों में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है जो सामान्य से देरी है और जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत है. आमतौर पर नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह तक पहाड़ बर्फ से ढक जाते थे, लेकिन इस बार पहाड़ सूखे पड़े हैं. हालांकि, आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तेज बर्फबारी लाकर इस कमी को पूरा कर सकता है.
घने कोहरे की संभावनाएं

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











