
दिल्ली में घने कोहरे और खतरनाक AQI से फ्लाइट्स पर असर, एयरपोर्ट ने जारी किया अलर्ट
AajTak
दिल्ली में कम विजिबिलिटी और घने कोहरे की वजह से इंडिगो की फ्लाइट सर्विसेज पर असर पड़ा है. एयरलाइन ने यात्रियों से गुजारिश की है कि वे वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट का स्टेटस देखते रहें.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कम विजिबिलिटी और कोहरे की वजह से इंडिगो का फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हुआ है. एयरलाइन ने एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं और यात्रियों को सुरक्षित और अच्छी तरह से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को सुबह 06:12 बजे एक अलर्ट जारी किया.
इंडिगो ने यात्रियों से गुजारिश किया है कि वे वेबसाइट या ऐप के जरिए अपनी फ्लाइट स्टेटस का अपडेट लेते रहें. एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि उनकी टीमें हर कदम पर सहायता करने और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए मौजूद हैं.
इंडिगो ने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान यात्रियों के धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद दिया है और बेहतर मौसम की उम्मीद जताई है, जिससे वे जल्द ही बेहतर सेवा दे सकें.
यह भी पढ़ें: 'इंडिगो फ्लाइट कैंसिल थी, मुझे बेटे का एग्जाम दिख रहा था…' रातभर 800KM तक कार दौड़ाने वाले पिता की आपबीती
राजधानी में 'गंभीर' वायु गुणवत्ता...

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










