
Ind Vs Eng Playing 11 in 2nd Test: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की होगी छुट्टी? ये 2 प्लेयर करेंगे डेब्यू, दूसरे टेस्ट में क्या होगी प्लेइंग-11
AajTak
India Playing 11 Vs England 2nd Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (2 फरवरी) से खेला जाएगा. यह मैच विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. जानिए इस मैच में क्या हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
India Playing 11 Vs England 2nd Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में हुआ था, जिसमें 4 दिन में ही भारतीय टीम को 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. इस तरह इंग्लैंड टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
अब सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (2 फरवरी) से विशाखापत्तनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए प्लेइंग-11 चुनना सिरदर्द से कम नहीं होगा.
कप्तान भी रन बनाने के लिए जूझ रहे
इसका कारण है कि स्क्वॉड में विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और मोहम्मद शमी नहीं हैं. जबकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. कप्तान रोहित खुद रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. ऐसे में दूसरे टेस्ट के लिए कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
गिल और अय्यर दोनों को या इनमें से किसी एक को बाहर बैठाया जा सकता है. इनकी जगह रजत पाटीदार और सरफराज खान को मौका मिला सकता है. यदि ऐसा होता है, तो यह रजत और सरफराज का डेब्यू मुकाबला भी रहेगा. हालांकि गिल और अय्यर को बाहर बैठाने की उम्मीद बेहद कम है. यदि दोनों खेलते हैं तो फिर रजत या सरफराज में से किसी एक को मौका मिलेगा.
गिल और श्रेयस का बेहद खराब फॉर्म

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











