
IND vs ENG 3rd Test Match: 8 साल बाद राजकोट में इंग्लैंड से टक्कर कल... इस मैदान पर भारतीय टीम को हराना टेढ़ी खीर
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला कल (15 फरवरी) से खेला जाएगा. राजकोट में होने वाले यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. फिलहाल, यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच करीब 8 साल बाद टक्कर होने जा रही है.
India vs England 3rd Test Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला कल (15 फरवरी) से राजकोट में खेला जाएगा. इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच करीब 8 साल बाद टक्कर होने जा रही है. इससे पहले भारत और इंग्लैंड ने राजकोट में नवबंर 2016 को टेस्ट मैच खेला था.
करीब 8 साल पहले खेला गया वो मुकाबला दोनों टीमों के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ था. वो मुकाबला हाइस्कोरिंग रहा था, जिसमें इंग्लैंड ने पहली पारी में 537 रन बनाए. जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट पर 260 रन बनाकर पारी घोषित की थी.
वेस्टइंडीज को पारी के अंतर से हराया था
जबकि भारतीय टीम ने पहली पारी में 488 रन बनाए थे. जबकि दूसरी पारी में भारतीय टीम 6 विकेट पर 172 रन ही बना सकी थी और दिन खत्म हो गया था. ऐसे में इस बार भी राजकोट के मैदान पर हाइस्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है.
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ 2 ही टेस्ट खेले हैं. इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज से टक्कर हुई थी. अक्टूबर 2018 में खेले गए उस मुकाबले में भारतीय टीम ने कैरेबियन टीम को पारी और 272 रनों के अंतर से हराया था. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच पृथ्वी शॉ ने 134, विराट कोहली ने 139 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी.
इस तरह राजकोट के मैदान पर भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट हारी नहीं है. साथ ही यहां उसे हराना टेढ़ी खीर है. हालांकि इस बार विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर नहीं हैं. मगर रोहित शर्मा और जडेजा इंग्लैंड को धूल चटा सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









