
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया का नंबर-3 कौन? कप्तान शुभमन गिल ने साधी चुप्पी, बोले- कोहली के रिटायरमेंट...
AajTak
लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग कौन करेगा, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वो चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर होना है. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 पहले ही घोषित हो चुकी है. लेकिन भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर सस्पेंस बरकरार है.
अब चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे शुभमन गिल
सबसे बड़ा सस्पेंस ये है कि लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग कौन करेगा. शुभमन गिल ने गुरुवार (19 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वो चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे. शुभमन गिल ने ये भी कहा कि विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद उनकी गौतम गंभीर से बैटिंग पोजीशन पर चर्चा हुई थी.
बता दें कि शुभमन गिल हालिया समय में टेस्ट क्रिकेट में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते रहे हैं. इससे पहले उप-कप्तान ऋषभ पंत ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि गिल चौथे और वो खुद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन ने खुद की बैटिंग पोजीशन तो बता दी, लेकिन इस बात को रिवील नहीं किया कि तीसरे क्रम पर कौन सा खिलाड़ी बल्लेबाजी करेगा.
हालांकि इस बात की ज्यादा संभावना बन रही है कि तीसरे क्रम पर साई सुदर्शन या करुण नायर को आजमाएगा. साई सुदर्शन ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है, वहीं करुण ने सालों बाद टीम में वापसी की है. शुभमन गिल ने कहा, 'हम इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे. इस बार इंग्लैंड में गर्मी कुछ अलग रही है, मौसम सूखा रहा है, इसलिए अंतिम फैसला लेने से पहले पिच को एक बार और देखना जरूरी था. टीम का फाइनल कॉम्बिनेशन मौसम और पिच की स्थिति पर निर्भर करेगा.'
शुभमन गिल ने चौथे नंबर पर बैटिंग करने के फैसले पर कहा, 'विराट भाई (विराट कोहली) के रिटायरमेंट के बाद गौती भाई (गौतम गंभीर) और मैंने इस बारे में चर्चा की थी. वह चाहते थे कि मैं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करूं. मैं भी यही चाहता था कि उस नंबर पर बल्लेबाजी करूं. हम दोनों इस बार पर एकमत थे.'

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












