
IND vs ENG: लगातार 14वीं बार टॉस हारी टीम इंडिया, बना ये गजब का संयोग
AajTak
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत की टॉस से जुड़ी खराब किस्मत एक बार फिर सामने आई. कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज़ में लगातार चौथी बार टॉस हार गए, जबकि भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 14वां टॉस गंवाया.
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत की टॉस से जुड़ी खराब किस्मत एक बार फिर सामने आई. कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज़ में लगातार चौथी बार टॉस हार गए, जबकि भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 14वां टॉस गंवाया. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बादलों से घिरे माहौल में पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया.
भारत ने आखिरी बार जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I (राजकोट) में टॉस जीता था. उसके बाद से टीम इंडिया ने दो T20I, तीन वनडे और पूरी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बावजूद हर मैच में टॉस गंवाया.
लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का वेस्टइंडीज (1999 में 12 टॉस हार) का रिकॉर्ड तोड़ा था. अब मैनचेस्टर में यह संख्या बढ़कर 14 हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगातार 14 बार टॉस हारना 16,384 में से 1 बार (0.000061%) की संभावना वाला दुर्लभ घटनाक्रम है.
टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव
भारत ने चौथे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं. चोटिल हुए आकाश दीप और नीतीश कुमार रेड्डी की जगह अंशुल कम्बोज और शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है. अंशुल कम्बोज को इस मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला है.
वहीं, खराब फॉर्म के चलते करुण नायर को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ साई सुदर्शन को मौका मिला है. दूसरी ओर, इंग्लैंड ने शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










