
IND vs ENG: मैनचेस्टर में यशस्वी जायसवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन भी पूरे
AajTak
इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलना कभी आसान नहीं होता, खासकर मैनचेस्टर के ओवरकास्ट माहौल में जहां गेंद हवा में और पिच से दोनों तरह से मूव करती है. लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं.
इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलना कभी आसान नहीं होता, खासकर मैनचेस्टर के ओवरकास्ट माहौल में जहां गेंद हवा में और पिच से दोनों तरह से मूव करती है. लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं.
लॉर्ड्स टेस्ट में दो असफल पारियों (13 और 0) के बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अपना 12वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा. यह उपलब्धि उन्होंने अपने 23वें टेस्ट मैच में हासिल की. जायसवाल ने जॉफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और ब्रायडन कर्स जैसे गेंदबाज़ों का सामना बेहद संयम और तकनीक के साथ किया. कुछ बार वह चूके भी, लेकिन संयम नहीं छोड़ा. उन्होंने आर्चर को लेकर खास रणनीति अपनाई.
इस सीरीज में यह उनका तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है:
101 रन - लीड्स 87 रन- एजबेस्टन अब 50+ स्कोर-मैनचेस्टर
इंग्लैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन- 20वें भारतीय बल्लेबाज़
अपनी पारी के दौरान जायसवाल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले 20वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस रिकॉर्ड को उन्होंने महज़ 7वें मैच और 16वीं पारी में पूरा कर लिया. इस तरह वे राहुल द्रविड़ (15 पारियां) के बाद दूसरे सबसे तेज़ भारतीय बने जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन पूरे किए.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











