
IND vs ENG: भारत को बड़ा झटका, ऋषभ पंत के पैर में लगी चोट, अस्पताल ले जाया गया
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैच के अंतिम सत्र में क्रिस वोक्स की गेंद पर पैर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा.
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को मैच के अंतिम सत्र में क्रिस वोक्स की गेंद पर पैर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
यह घटना उस समय घटी जब भारत की पारी के अंतिम चरण में पंत बल्लेबाज़ी कर रहे थे. वोक्स की एक तेज़ और नीची रह गई गेंद पंत के पैर के अंगूठे या टखने के पास जा लगी. इसके बाद वह साफ तौर पर असहज दिखाई दिए और कुछ देर बाद फिजियो की सलाह पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए.
टीम इंडिया की चिंताएं इस कारण और भी बढ़ गई हैं क्योंकि पंत टेस्ट टीम के मूल स्तंभ हैं. वह मिडिल ऑर्डर के आक्रामक बल्लेबाज भी हैं और मुख्य विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे थे.
एंबुलेंस से बाहर ले जाया गया
इस घटना के बाद फिजियोथेरेपिस्ट तुरंत मैदान पर पहुंचे और चोट का जायजा लिया. इसके बाद पंत को चलने में दिक्कत महसूस हुई और उन्हें कैबी एंबुलेंस के ज़रिए मैदान से बाहर ले जाया गया. ब्रॉडकास्ट की तस्वीरों में साफ़ देखा गया कि चोटिल हिस्से में सूजन और हल्का कट भी नजर आया, जिससे चिंता और बढ़ गई है.
पहले भी लगी थी चोट

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










