
IND vs ENG: टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर ने शुभमन गिल को दिया इंग्लैंड में जीत का मंत्र, इस खिलाड़ी को बताया X फैक्टर
AajTak
भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त करके टेस्ट क्रिकेट में एक नया युग शुरू किया है. गिल प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह अभी तक पूरी तरह निखर कर सामने नहीं आ पाए हैं.
टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. यह सीरीज कई मायनो में खास होने वाली है. आगामी इंग्लैंड दौरा भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए एक परीक्षा होगा और पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम के मुताबिक, बतौर कप्तान उनकी सफलता उनके खुद के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर निर्भर करेगी.
भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त करके टेस्ट क्रिकेट में एक नया युग शुरू किया है. गिल प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह अभी तक पूरी तरह निखर कर सामने नहीं आ पाए हैं. उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में 1893 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 32 से थोड़ा कम है और उनके नाम चार शतक हैं.
यह भी पढ़ें: 'इंग्लैंड को भी उम्मीद थी कि वो खेलेंगे...', कोहली के रिटायरमेंट से हैरान हैं पनेसर
उनकी तकनीक कसी हुई है और बल्लेबाजी में आकर्षण है, लेकिन अब तक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में उस तरह का लगातार, मैच जिताऊ प्रदर्शन नहीं किया है जो किसी दिग्गज बल्लेबाज की पहचान होती है. फिर भी, सबा करीम को उन पर भरोसा है.
सबा करीम ने कहा, "यह उनके लिए एक परीक्षा है. मुझे यकीन है कि वह इसके लिए तैयार हैं. यह उनके लिए एक बड़ा मौका है. उन्हें वहां बल्लेबाजी में प्रदर्शन करना होगा, अगर वह ऐसा कर पाए तो उनकी कप्तानी भी अपने आप निखर जाएगी.'
गियह भी पढ़ें: 'सिर्फ प्यार है...', हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल के बीच ऑल इज वेल, GT के कप्तान का पोस्ट VIRAL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











