
Ind vs Eng: चौथे टेस्ट में भी बढ़ेगी इंग्लैंड की मुश्किल! ऐसी होगी अहमदाबाद की पिच
AajTak
इंग्लैंड की मुश्किलें चौथे टेस्ट में भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए बीसीसीआई की तरफ से जो अपडेट आया है उससे इंग्लैंड को राहत नहीं मिलने वाली है.
अहमदाबाद में हार के बाद इंग्लैंड भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है. इस हार के साथ ही वो वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है. किसी भी टीम के लिए भारत का दौरा करना मुश्किल भरा होता है और इंग्लैंड के साथ भी ऐसा ही हो रहा है. इंग्लैंड की मुश्किलें चौथे टेस्ट में भी बढ़ सकती हैं, क्योंकि अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए बीसीसीआई की तरफ से जो अपडेट आया है वो इंग्लैंड के लिए कहीं से भी राहत नहीं है. बीसीसीआई के अधिकारी के मुताबिक, चौथे टेस्ट के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी. उम्मीद की जा रही है कि चौथा टेस्ट हाई स्कोरिंग वाला रहेगा. आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट के बाद अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठ रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट मैच महज दो दिन में खत्म हो गया. बीसीसीआई के थिंक-टैंक का मानना है कि अहमदाबाद में ही टी-20 मैच होंगे, साथ ही आईपीएल के मैचों का भी आयोजन होगा और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के मैच भी खेले जाएंगे तो ऐसे में यहां पर टर्निंग पिच का उम्मीद नहीं की जा सकती है.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










