
Ind vs Eng: 'गेंद स्पिन होते ही दुनिया रोने लगती है', पिच विवाद पर इस स्टार स्पिनर ने जमकर सुनाई
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में भारत की जीत के बाद चेन्नई और अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठ रहे हैं. दोनों ही टेस्ट मैचों में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से तो तीसरे टेस्ट में उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में भारत की जीत के बाद चेन्नई और अहमदाबाद की पिच पर सवाल उठ रहे हैं. दोनों ही टेस्ट मैचों में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रनों से तो तीसरे टेस्ट में उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारत की दोनों टेस्ट मैचों की जीत में स्पिनरों का अहम रोल रहा. अहमदाबाद में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में अक्षर पटेल और आर अश्विन ने इंग्लैंड के 20 में से 18 विकेट झटके. भारत इस टेस्ट मैच को महज 2 दिन के अंदर जीतने में सफल रहा. इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद उसके पूर्व कप्तान माइकल वॉन, एलिस्टेयर कुक ने पिच पर सवाल उठाए. इंग्लैंड के इन दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नॉथन लायन ने जवाब दिया है.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










