
Ind vs Eng: कोहली की चौंकाने वाली चाल पढ़ने में नाकाम रहे अंग्रेज, ऐसे किया चित
AajTak
कोहली ने सबसे चौंकाने वाली चाल तो सीरीज के निर्णायक मुकाबले में चली. टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ कि टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ओपनिंग करने उतरे. कोहली के इस प्लान के बारे में इंग्लैंड ने सोचा भी नहीं होगा.
विराट कोहली की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है. हालांकि कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी का एक भी टूर्नामेंट अपने नाम नहीं कर पाई है. टीम इंडिया की जब हार होती है तो कोहली की कप्तानी पर सबसे पहले सवाल उठते हैं. कोहली की रणनीति पर भी सवाल दागे जाते हैं. वह टीम में इतना बदलाव क्यों करते हैं. लेकिन उनका यही प्लान जब कामयाब होता है तो उनकी तारीफ होने लगती है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ये देखने को भी मिला. (Photo- PTI) सीरीज में टीम इंडिया तीन मैच जीती और तीनों ही जीत के किरदार अलग-अलग रहे. पहला मैच हारने के बाद कोहली ने दूसरे मुकाबले में टीम में बदलाव किया. उन्होंने शिखर धवन की जगह ईशान किशन को टीम में जगह दी. ईशान ने मौके का पूरा फायदा उठाया और डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया. उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया सीरीज में वापसी की. दरअसल, ईशान को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना ही इंग्लैंड के लिए सरप्राइज रहा. इंग्लैंड ने अपनी तैयारी रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ की होगी, लेकिन ईशान किशान आते हैं और इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं. ईशान को टीम में शामिल करना कोहली की रणनीति का हिस्सा रही और इंग्लैंड इसे पढ़ने में नाकाम रहा.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










