
IND vs ENG: केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने
AajTak
मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं.
मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं. इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले वे भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ ही कर सके हैं.
इंग्लैंड की पिचें जहां सीम और स्विंग गेंदबाज़ों के लिए जानी जाती हैं, वहां टिककर रन बनाना भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है. ऐसे में राहुल का यह प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है.
दिग्गजों की लिस्ट में राहुल
केएल राहुल अब उन भारतीय दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 1000 से अधिक रन बनाए हैं:
* सचिन तेंदुलकर – 1575 रन * राहुल द्रविड़ – 1376 रन *सुनील गावस्कर– 1152 रन * विराट कोहली– 1096 रन * केएल राहुल– 1000+ रन
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राहुल ने खुद को विदेशी सरजमीं पर भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स, ओवल, हेडिंग्ले और अब मैनचेस्टर में भी उपयोगी पारियां खेली हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










