
Ind vs Eng: आउट होने के बाद कोहली से भिड़े जोस बटलर, जमकर हुई बहस
AajTak
विकेट गंवाने से बटलर निराश थे. वह जब पवेलियन की ओर जा रहे थे तो कप्तान कोहली से उनकी बहस हुई. उन्होंने कुछ कहा, जिस पर कोहली भड़क गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की.
भारत ने टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में इंग्लैंड को 36 रनों से हरा दिया. कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी. हालांकि, जोस बटलर और डेविड मलान जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे थे उससे इंग्लैंड लक्ष्य की ओर बढ़ती दिख रही थी. (Photo- PTI) बटलर और मलान ने दूसरे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की. इस जोड़ी ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी थी. कप्तान कोहली ने 13वें ओवर में अपने स्ट्राइक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी के लिए वापस बुलाया. भुवनेश्वर ने इससे पहले दो ओवरों में सिर्फ 6 रन दिए थे. भुवनेश्वर ने अपनी किफायती गेंदबाजी जारी रखी. साथ ही उन्होंने विकेट भी निकालकर दिया. उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया. विकेट गंवाने से बटलर निराश थे. वह जब पवेलियन की ओर जा रहे थे तो कप्तान कोहली से उनकी बहस हुई. उन्होंने कुछ कहा, जिस पर कोहली भड़क गए और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की.
आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










