
IND vs BAN Test Series: 'उसे घर बैठने को बोलो...', रोहित शर्मा को लेकर इस दिग्गज ने दिया हैरतअंगेज बयान
AajTak
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल होने की संभावना है. रोहित अंगूठे में इंजरी के चलते चटगांव टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाए थे. रोहित शर्मा के लौटने पर भारत को प्लेइंग-11 चुनने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बाएं अंगूठे में चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट मैच में भाग नहीं ले पाए. रोहित शर्मा को यह चोट वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी. अब रोहित के 22 दिसंबर से मीरपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश लौटने की संभावना है. रोहित के लौटने पर भारत को प्लेइंग-11 चुनने के लिए माथापच्ची करनी पड़ सकती है.
अजय जडेजा ने दिया चौंकाने वाला बयान
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा से भी रोहित शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया. अजय जडेजा से पूछा गया कि शुभन गिल और पुजारा के शतक जमाने के चलते रोहित के लौटने पर टीम से कौन बाहर बैठेगा, तो इस पूर्व क्रिकेटर ने चौंकाने वाला जवाब दिया.
अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा, 'तभी तो बोल रहा हूं रोहित को बोलो घर में बैठने के लिए. जब किसी खिलाड़ी के हाथ में फ्रैक्चर हो जाता है और वह लगभग 10 दिनों तक बल्ला नहीं पकड़ सकता. अगर वह प्लेयर ठीक भी हो जाता है तो वह अगले दिन टीम में शामिल नहीं हो सकता.
क्लिक करें- टीम इंडिया को बंपर फायदा, फाइनल में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे इतने मैच
अजय जडेजा ने बताया, 'इस फ्रैक्चर को पूरी तरह इसमें 1 से 15 दिन और लगते हैं. और हमें अभी तक चोट की गहराई का भी पता नहीं है. इसलिए मैं यह सुझाव दे रहा हूं. हम एक अस्थायी समाधान की तलाश कर रहे हैं और यह इसके लिए सबसे अच्छा समाधान है.' अगर रोहित लौटते हैं तो शायद शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट से बाहर बैठना पड़े.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











