
IND Vs BAN 2nd T20 Match LIVE Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस... भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
AajTak
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसका दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला गया था, जिसमें 11.5 ओवर में ही बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया था.
India Vs Bangladesh 2nd T20 Match LIVE Score: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहला मैच ग्वालियर में हुआ था, जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
पहला मैच भारतीय टीम ने 71 गेंदों में जीता था
बांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, लेकिन यहां उसकी हमेशा की तरह ही फजीहत हो रही है. भारतीय टीम ने सबसे पहले मेहमान टीम बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद अब टी20 सीरीज में भी सूपड़ा साफ करने की ओर अग्रसर हैं.
दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला गया, जिसमें 11.5 ओवर में ही बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया था. मैच में बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन ही बना सकी थी. जवाब में भारतीय टीम ने 71 गेंदों में मैच जीत लिया था.
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी
भारत और बांग्लादेश की टीमें जब भी टी20 सीरीज में आमने-सामने आई हैं, तब भारतीय टीम का पलड़ा ही भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 जून 2009 को नॉटिंघम में खेला गया था. वहीं आखिरी मुकाबला (मौजूदा सीरीज से पहले) 22 जून 2024 को नॉर्थ साउंड में हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









