
IND vs AUS T20 Series: 'ये वाला और डालो...', इस अनजान बॉलर ने कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया परेशान
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है. रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया जहां एक अनजान नेट बॉलर लवदीप सिंह ने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरीं. 22 साल के लवदीप ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को काफी परेशानल किया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लवदीप फिलहाल टारगेट पंजाब की टीम में जगह बनाना है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (20 सितंबर) को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में भाग लिया. इस दौरान नेट गेंदबाजों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को काफी ओवर्स बॉलिंग की. वैसे प्रैक्टिस सेशन में इस्तेमाल किए गए सभी आठ नेट गेंदबाजों में से लवदीप ने काफी प्रभावित किया और उन्होंने कोहली, रोहित और राहुल को सबसे ज्यादा बॉलिंग की.
रोहित शर्मा को काफी बार किया परेशान
जहां तक गेंद को स्विंग करने की बात है तो लवदीप के पास शायद ट्रेंट बोल्ट या शाइन शाह अफरीदी के समान क्वालिटी नहीं हो, लेकिन रोहित और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए उनके पास काफी स्किल है. यह उनकी धीमी 'बैक ऑफ द हैंड' स्लोअर बॉल थी जिसने रोहित को परेशान किया. शानदार बॉलिंग के लिए रोहित शर्मा ने इस गेंदबाज को कई बार सराहा. लवदीप ने नेट सेशन के बाद बैक-ऑफ-द-हैंड रिलीज का वर्णन करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया. जब मैंने स्लोअर वन डालने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि आप अच्छी बॉल डाल रहे हैं.'
पंजाब के लिए अंडर-23 लेवल पर खेल चुके हैं लवदीप
भारतीय टीम प्रबंधन ने विशेष रूप से बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों का अनुरोध किया था. जिसके बाद लवदीप को क्रिकेट कोच और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा नेट सत्र प्रभारी दिनेश कुमार ने लगभग चुना था. दिनेश कुमार ने कहा, 'वह पंजाब अंडर -23 के लिए खेल चुका है और मुझे पता है कि उसके पास काफी क्षमता है. हमें लेग स्पिनरों और बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के लिए भारतीय टीम प्रबंधन से विशेष अनुरोध मिले. हमने दो लेग स्पिनरों का चयन किया लेकिन लवदीप ही एक मात्र बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बचे थे.
लेथ डिलीवरी पर भी रोहित खा गए गच्चा

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










