
Ind Vs Aus Prediction Playing 11: शमी-जडेजा बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11?
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा मोहाली में होने वाले पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस रणनीति से उतरेंगे, यह देखने लायक होगा. टी-20 वर्ल्डकप से पहले प्रयोग छोड़कर अपनी तैयारियों को धार देने का क्योंकि अब यही मौका है. यहां पर टीम इंडिया प्लेइंग-11 में किसको मौका देती है, इससे भी काफी कुछ साफ हो जाएगा.
टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलने जा रही है. 20 सितंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच मोहाली में खेला जाना है. इस मैच को लेकर टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है. सबसे बड़ा संकट ये है कि इस मैच में प्लेइंग-11 क्या होगी, क्योंकि रवींद्र जडेजा पहले ही सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं.
जबकि सीरीज़ से ऐन पहले मोहम्मद शमी को कोरोना वायरस हो गया था, ऐसे में वह भी अब सीरीज़ से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. ऐसे में मोहाली में होने वाले टी-20 में भारत किस प्लेइंग-11 के साथ उतरेगा, इसपर हर किसी की नज़रें हैं.
टी-20 वर्ल्डकप से ठीक पहले भारत के पास आखिरी मौका है कि वह किस तरह अपने आप को तैयार करता है. कप्तान रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि प्रयोग और तैयारी का वक्त निकल गया है, अब सारे प्लान को लागू करने की बारी है.
उमेश यादव का जगह पाना मुश्किल
मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल किए गए उमेश यादव का प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल नज़र आता है. क्योंकि टीम इंडिया चार बॉलर्स के साथ ही आगे बढ़ती दिख रही है, इनके अलावा ऑलराउंडर भी टीम में शामिल होंगे.
हालांकि, मंथन यही होगा कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से आखिर किसको जगह मिलती है. ऋषभ पंत का टी-20 फॉर्मेट में प्रदर्शन तो उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं देता है. हालांकि, बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज उन्हें मौका मिल सकता है लेकिन इससे टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन भी बिगड़ सकता है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










