
IND vs AUS LIVE: गोल्ड कोस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी... प्लेइंग 11 में हुए भारी बदलाव
AajTak
IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (6 नवंबर) को गोल्ड कोस्ट के कैरारा में मौजूद हेरिटेज बैंक स्टेडियम में मुकाबला हो रहा है. इस मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबरी पर हैं.
India vs Australia 4th T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच कैरारा (गोल्ड कोस्ट) के हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टॉस ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुकाबला 1:45 पर शुरू होगा.
इस मैच में भारतीय टीम ने कोई भी बदलाव नहीं किया, होबार्ट में टी20 खेलने वाली टीम ही इस मुकाबले को खेल रही है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में चार बदलाव देखने को मिले. टीम में एडम जाम्पा, ग्लेन मैक्सवेल, जोश फिलिप और बेन ड्वार्शुइस को शामिल किया गया है.
इस मैच से जुड़े हर अपडेट और स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं. ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें. फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं, और यह मुकाबला सीरीज की दिशा तय कर सकता है.
सीरीज का पहला टी20 मैच कैनबरा बारिश के कारण रद्द हुआ था. उसके बाद मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. हालांकि तीसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी की और होबार्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी दिखाते हुए लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया.
अब सवाल यह है कि क्या ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 की बढ़त बना लेगा, या फिर भारत अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सीरीज में बढ़त हासिल करेगा?

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










