
Ind vs Aus Ahmedabad Test: तीसरे दिन गिल-कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पर किया जवाबी हमला, क्या चमत्कार करेगा भारत?
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारतीय टीम की शानदार वापसी हुई है. तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए थे. शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए 128 रनों की शानदार पारी खेली. विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. स्टंप्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए थे. पूर्व कप्तान विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच अबतक 44 रनों की पार्टनरशिप हुई है. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से अब 192 रन पीछे है.
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 36 रन से की. इस दौरान शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में दिखे. खासकर रोहित ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए मिचेल स्टार्क की गेंद पर एक बेहतरीन सिक्स लगाया. ऐसा लग रहा था कि रोहित इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे, तभी मैथ्यू कुह्नमैन की गेंद को बैकफुट पर जाकर खेलने की कोशिश में वह मार्नस लाबुशेन को कैच दे बैठे.
क्लिक करें- अहमदाबाद टेस्ट हुआ ड्रॉ तो टीम इंडिया का क्या होगा? समझें WTC फाइनल का पूरा गणित
रोहित शर्मा ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. गिल और रोहित के बीच 74 रनों की पार्टनरशिप हुई. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा गिल का साथ देने क्रीज पर उतरे. दोनों ने मिलकर भारतीय पारी को बखूबी आगे बढ़ाया और टीम को पहले सेशन में कोई और क्षति नहीं होने दी. इस दौरान शुभमन गिल ने कुछ शानदार शॉट्स जड़ते हुए अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली. लंच के समय तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 129 रन था. तब शुभमन गिल 65 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर खेल रहे थे.
...फिर शुभमन गिल ने जड़ा शतक
लंच के बाद का सेशन नीरस भरा रहा. भारत ने इस दूसरे सत्र में केवल 59 रन बनाए क्योंकि गेंद के पुरानी होने के चलते उस पर स्ट्रोक खेलना मुश्किल हो रहा था. इसके बावजूद गिल ने दूसरे सत्र में कुछ बेहतरीन स्ट्रोक खेले. गिल ने नाथन लायन की गेंद पर एक शानदार चौका लगाया और फिर पैडल स्कूप से अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक (192 गेंदों पर) पूरा किया.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











