
IND vs AUS 4th Test, Boxing day: 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा फेरबदल, 19 साल के लड़के की एंट्री, 70 साल बाद बनेगा ये कीर्तिमान
AajTak
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के 26 दिसंबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट (बॉक्सिंग डे टेस्ट) के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. नाथन मैकस्वीनी को बाहर कर दिया गया है. वहीं 19 साल के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास की टीम में एंट्री हुई है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का चौथा मुकाबला मेलबर्न में होना है. 26 दिसंबर से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच के लिए नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन की तीन साल से अधिक समय में पहली बार टेस्ट टीम में वापसी हुई. इसके अलावा आस्ट्रेलिया ने 70 साल से अधिक समय में अपने सबसे युवा टेस्ट बल्लेबाज को डेब्यू करने की तैयारी कर ली है. 19 साल के खिलाड़ी सैम कोंस्टास को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है.
कोंस्टास को सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी की जगह शामिल किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन का भी कमबैक हुआ है. झाए इंजरी के बाद वापस टीम में आए हैं. वह दिसंबर 2021 में एशेज सीरीज के दौरान एडिलेड में खेले थे. उनकी कुल मिलाकर तीन साल बाद वापसी हुई है. वहीं उनके साथी तेज गेंदबाज सीन एबॉट की भी मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट के लिए टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा तस्मानिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर की भी टीम में वापसी हुई है, जिन्हें एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले शामिल किया गया था.
मैकस्वीनी को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की खराब शुरुआत के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि जोश हेजलवुड को ब्रिसबेन में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टेस्ट सत्र के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. मैकस्वीनी ने BGT सीरीज में डेब्यू किया, जहां उन्होंने शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में महज 72 रन बनाए.
19 साल के कोंस्टांस को क्यों मिला मौका 19 साल के कोंस्टास की बात की जाए तो उन्होंने भारत के खिलाफ केनबरा में प्राइम मिनिस्टर इलेवन की ओर से खेलते हुए 107 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं 6 दिसंबर को फर्स्ट क्लास मैच में 88 तो 17 दिसंबर को टी20 मुकाबले में 56 रन बनाए थे.
मेलबर्न में होगा BGT का अगला टेस्ट
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट 26 दिसंबर (बॉक्सिंंग डे) से होगा. इससे पहले 18 दिसंबर को हुआ गाबा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हो हुआ था. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए. फिर भारतीय टीम पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 89 रनों पर घोषित की थी. इस तरह भारतीय टीम को 275 रनों का स्कोर जीतने के लिए मिला था. लेकिन जब भारत का स्कोर 8/0 हुआ तभी पांचवें दिन खराब रोशनी और बारिश के कारण मैच नहीं हो पााया, बाद में इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










