
IND vs AUS 4th Test: राहुल 0, कोहली 5, रोहित 9... MCG में दिग्गजों ने किया बेड़ागर्क, अकेले यशस्वी क्या करते?
AajTak
340 रनों के टारगेट को चेज करना कभी आसान नहीं होता है. लेकिन एमसीजी की पिच जैसी खेल रही थी, वैसे में भारत के धुरंधरों से उम्मीद थी. इन उम्मीदों पर भारतीय बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया. केवल यशस्वी ही अच्छी पारी खेल सके.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के तहत 5 मैचों की सीरीज खेली जारी है. इस सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला गया, जहां भारतीय टीम को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें दिन (30 दिसंबर) के आखिरी सेशन में 155 रनों पर सिमट गई. अब टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
रोहित ब्रिगेड मैच को ड्रॉ भी नहीं करा सकी, दिग्गज हुए फ्लॉप
देखा जाए तो 340 रनों के टारगेट को चेज करना... वो भी चौथी पारी में आसान नहीं होता है. लेकिन एमसीजी की पिच जैसी खेल रही थी, वैसे में भारत के धुरंधरों से उम्मीद तो थी ही. भारत को यदि जीत हासिल करनी थी तो 92 ओवरों में ये टारगेट चेज करना था, लेकिन जीत तो दूर भारतीय टीम मैच को ड्रॉ भी नहीं करा सकी. मैच की चौथी पारी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी खरे नहीं उतरे. ये पांचों सूरमा चौथी पारी में सस्ते में निपट गए. ये पांचों खिलाड़ी क्रीज पर टिकने का साहस नहीं दिखा सके. ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों स्कॉट बोलैंड और नाथन लायन से प्रेरणा ले सकते थे, जिन्होंने 20 ओवर्स बल्लेबाजी की.
कब तक एक ही तरीके से आउट होंगे कोहली?
पहले कप्तान रोहित शर्मा पवेलियन लौटे, जो फ्लिक शॉट मारने के प्रयास में पैट कमिंस की बॉल पर गली रीजन में मिचेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया. रोहित थोड़े सेट हो चुके थे और आउट होने से पहले 39 गेंदें खेली थीं. केएल राहुल के डिफेंस की काफी तारीफ हो रही थी, लेकिन इस इनिंग्स में वो सिर्फ 5 गेंद खेल सके. राहुल को भी कमिंस ने चलता कर दिया. फिर विराट कोहली भी 5 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर ख्वाजा को कैच थमा बैठे. कोहली की पुरानी कमजोरी इस पारी में भी पीछा नहीं छोड़ी और वह ऑफ-स्टम्प से बाहर जाती बॉल पर आउट हुए.
यशस्वी ने की पंत संग पार्टनरशिप... फिर लगातार गिरे विकेट

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










