
Ind Vs Aus: तीन दिन में ही टेस्ट मैच खत्म, आखिर इस दर्द की दवा क्या है...
AajTak
टेस्ट क्रिकेट में पांचवें दिन के कई और यादगार लम्हें हैं, लेकिन तीन दिनों में समाप्त हो रहे मुकाबले रोमांच के स्पेस को खत्म कर रहे हैं. टेस्ट मैचों का पांच दिनों से पहले खत्म होना, क्रिकेट की रूह के साथ-साथ इस खेल के प्रति जुनून रखने वाले पर किसी जुल्म ढहाने से कम नहीं हैं. खिलाड़ियों को तपाकर सोना बनाने वाले टेस्ट क्रिकेट की भट्ठी की आंच अब मध्यम होती नजर आ रही है.
नागपुर टेस्ट का तीसरा दिन और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का 31वां ओवर. ऑस्ट्रेलियाई टीम 9 विकेट गंवाकर लगभग हार के किनारे लग चुकी थी, अब सिर्फ औपचारिकताएं पूरी करनी थीं. नागपुर के टर्निंग ट्रैक पर जलवा बिखेर चुके रवींद्र जडेजा 31वें ओवर में अटैक पर थे. सामने स्टीव स्मिथ थे. ओवर की दूसरी गेंद को जडेजा ने 96.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्मिथ के फ्रंटफुट से लगभग बीता भर पहले फेंक दिया. गेंद स्मिथ के बैट और पैड के बीच से निकल सीधे स्टम्प से टकराई और गिल्लियां हवा में लहरा उठीं. लेकिन तभी अंपायर ने नो बॉल का इशारा कर दिया. स्मिथ पवेलियन नहीं लौटे. इस नो-बॉल ने क्रिकेट फैन्स के मन में थोड़ी उम्मीद जगाई कि शायद मैच पांच ओवर और खींच जाए. एक बल्लेबाज और टेलेंडर की जोड़ी का रोमांच दिख जाए. जो कई बार जीत के मुहाने पर खड़ी टीम को आखिरी विकेट के लिए नाखून चबवा देती है. लेकिन नागपुर में ऐसा कुछ नहीं घटा. जडेजा की नो बॉल के बाद की आठवीं गेंद पर ही पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पैक हो गई. भारत ने पारी और 312 रनों से जीत हासिल कर ली.
क्लिक करें: ये कैसी नंबर-1 टीम? भारत के आगे ढाई दिन भी टिक नहीं पाए कंगारू, ऐसे धराशायी हुए दिग्गज
तीसरे दिन के समाप्त होने से पहले ही मैच का नतीजा सामने आ गया. ये कोई पहली बार नहीं है जब तीसरे दिन ही कोई टेस्ट मैच खत्म हुआ हो. लेकिन क्या तीन दिन में किसी टेस्ट मैच का खत्म हो जाना, क्रिकेट के सबसे सुनहरे फॉर्मेट की रूह पर चोट नहीं है? पांच दिनों तक सेशन दर सेशन चलने वाले टेस्ट में सिर्फ एक सत्र में 10 विकेट भर-भराकर बिखर जा रहे हैं. कमेंटेटर्स के मुंह से तो 'वेल लेफ्ट' जैसे शब्द गायब ही हो गए हैं. तीन दिन में टेस्ट मैच के निकल रहे नतीजों की वजद से पिच पर भी सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं.
क्या अब ऐसी पिचें तैयार की जा रही हैं, जिनपर मैच का फैसला जल्द हो जाए. याद करिए आपने किसी टेस्ट मैच में आखिरी बार पिच पर पड़ी दरारों को कब देखा था और कब उन दरारों के बीच पड़ती गेंद को अचानक से उछलते देखा था. दरअसल, अब पिच के टूटने से पहले ही मैच के परिणाम स्कोर बोर्ड पर फ्लैश हो जा रहे हैं और आंकड़े भी कमोबेश इसे साबित कर रहे हैं.
आंकड़े बयां कर रहे ये कहानी
भारतीय टीम ने साल 2021 से लेकर अब तक 21 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इनमें से 9 टेस्ट मैच पांचवें दिन तक पहुंचे हैं. लेकिन इन 9 में से तीन मैच ऐसे हैं, जिनमें बारिश की खलल की वजह से खेल प्रभावित हुआ. इसके अलावा खराब रौशनी के कारण दो मैचों में एक-एक दिन के खेल को समय से पहले खत्म करना पड़ा. 2021 से लेकर अब तक चार दिनों में भी सात मैच समाप्त हुए हैं. इनमें से भी एक मैच में ग्राउंड गिला होने के कारण करीब 70 ओवर्स का खेल नहीं हो सका था. इन 21 मैचों में से चार टेस्ट ऐसे हैं, जो तीन दिन मे समाप्त हुए. वहीं, एक टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में समाप्त हुआ था. तो पांच दिनों तक चलने वाले टेस्ट क्रिकेट का हाल कुछ ऐसा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









