
IIT Delhi: संस्थान में शुरू होने जा रहा है नया मास्टर्स कोर्स, ये है आवेदन करने की आखिरी तारीख
AajTak
आईआईटी दिल्ली में नया मास्टर्स कोर्स शुरू होने जा रहा है. इसमें कल्चर, सोसाइटी, समाजशास्त्र, साहित्य और दर्शन के मुख्य विषयों को पढ़ाया जाएगा. इस कोर्स के लिए अप्लाई करने की आखिरी चार अप्रैल है.
IIT Delhi new Master's Course: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग (Department of Humanities and Social Sciences) ने नए मास्टर कोर्स की घोषणा की है. अब संस्थान में कल्चर और सोसाइटी में भी मास्टर्स की पढ़ाई करवाई जाएगी. एमए का यह नया कोर्स जुलाई 2024 से शुरू कर दिया जाएगा.
इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
ह्यूमैनिटी और सोशल साइंस में आईआईटी दिल्ली से मास्टर्स करने के लिए उम्मीदवार 20 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं. विभाग द्वारा 15 मार्च को एक ओपन हाउस की भी मेजबानी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों को इस ओपन हाउस में भाग लेना है वे hss.iitd.ac पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
नए कोर्स में क्या पढ़ाया जाएगा?
इस कोर्स की अवधि बाकी मास्टर्स कोर्स की तरह दो साल की ही होगी. इसमें कल्चर, सोसाइटी, समाजशास्त्र, साहित्य और दर्शन के मुख्य विषयों को पढ़ाया जाएगा. जो भी छात्र इस कोर्स के लिये आवेदन कराना चाहते हैं उनके पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर की डिग्री होनी चाहिये और अन्य किसी भी डिग्री में फर्स्ट डिवीजन लाने वाले इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
बता दें कि भारत में 23 तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं. आईआईटी दिल्ली का 320 एकड़ का परिसर राजधानी के मध्य में स्थित है, जो इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 10 किलोमीटर दूर है. कई विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों की पेशकश करने वाला यह संस्थान अनुसंधान के लिए स्थापित कई उत्कृष्टता केंद्र है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










