
Iga Swiatek win US Open 2022: यूएस ओपन विनर 'इगा स्वियातेक' को ट्रॉफी के अंदर मिला अनमोल गिफ्ट, खुशी में झूम उठीं, VIDEO
AajTak
पौलेंड की वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन में वुमन्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया. यह उनके करियर का तीसरा टेनिस ग्रैंड स्लैम खिताब है. 21 साल की इगा ने फाइनल मुकाबले में 28 साल की ट्यूनिसियाई स्टार ओंस जबेउर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी. आयोजकों ने इगा को ट्रॉफी में रखकर एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया...
Iga Swiatek win US Open 2022: पौलेंड की वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक ने शनिवार को टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में ट्यूनिसियाई स्टार ओंस जबेउर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ स्वियातेक ने पहला यूएस ओपन खिताब जीत लिया है.
यह स्वियातेक के करियर का तीसरा टेनिस ग्रैंड स्लैम खिताब रहा है. इससे पहले उन्होंने दो बार फ्रेंच ओपन (2020, 2022) खिताब जीता है. 21 साल की इगा स्वियातेक ने ट्रॉफी उठाई और जमकर खुशियां मनाईं. मगर वह इस बात से बेखर थीं कि उनकी ट्रॉफी के अंदर के गिफ्ट भी रखा हुआ है.
गिफ्ट देखकर बेहद खुश हुईं इगा स्वियातेक
स्वियातेक को इस गिफ्ट की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई. यह कॉन्फ्रेंस जब खत्म हुई, तो आखिरी सवाल के तुरंत बाद मॉडरेटर ने इगा को एक सलाह देते हुए कहा कि आपको यह ट्रॉफी खोलकर देखना चाहिए. यदि खोलते हैं, तो शायद अंदर कुछ हो भी सकता है. यह सुनते ही वो पास में रखी ट्रॉफी उठाती हैं और खोलकर देखती हैं, तो हैरान रह जाती हैं.
इस ट्रॉफी के अंदर इटेलियन मिठाई 'तिरामिसू' रखी होती है. इगा स्वियातेक को यह सरप्राइज यूएस ओपन के आयोजकों ने ही दिया था, क्योंकि इगा को यह मिठाई बेहद पसंद है. मिठाई देखकर इगा बेहद खुश हुईं और उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने बताया भी कि उन्हें यह मिठाई बेहद पसंद है.
!!!!! pic.twitter.com/87PMt0TfDe

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










