
IDF के हमले से लेबनान में 274 की मौत, हिज्बुल्लाह पर जबरदस्त पलटवार के बाद इजरायल में एक हफ्ते की इमरजेंसी
AajTak
हिज्बुल्लाह पर भीषण हमले के बाद इजरायल सरकार ने अपने देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. 30 सितंबर तक पूरे इजरायल में 'स्पेशल होम फ्रंट सिचुएशन' की घोषणा की गई है. इस तरह की स्थिति तब आती है, जब पूरे देश में नागरिक आबादी पर हमला होने की अधिक संभावना होती है.
हिज्बुल्लाह पर भीषण हमले के बाद इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है. 30 सितंबर तक पूरे देश में 'स्पेशल होम फ्रंट सिचुएशन' की घोषणा की गई है. इस तरह की स्थिति तब आती है, जब नागरिक आबादी पर हमले होने की अधिक संभावना होती है. इसके साथ ही इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अली कराकी के मारे जाने की बात सामने आई है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
इससे पहले सोमवार को इजरायली सेना के हमले से हिज्बुल्लाह के लड़ाकों के बीच हाहाकार मच गया. दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए हमलों में 274 लोग मारे गए, जबकि 1024 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और डॉक्टर शामिल हैं. बच्चों की संख्या 21, तो महिलाओं की संख्या 39 है. इजरायली सेना का दावा है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 300 ठिकानों पर एक साथ बमबारी की है.
इसके साथ ही लेबनान में लोगों को तुरंत अपने घरों और इमारतों को छोड़ने की चेतावनी दी गई है. लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, उनके देश को 80 हजार से अधिक संदिग्ध इजरायली कॉल आई हैं. इनमें लोगों को अपने घर खाली करने के लिए कहा गया है. टेलीकॉम कंपनी ओगेरो के प्रमुख इमाद क्रेडीह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह के कॉल तबाही और अराजकता पैदा करने के लिए एक मनोवैज्ञानिक जंग की तरह हैं.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा- हमारी लड़ाई लेबनान के नागरिकों से नहीं है!
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा है, ''मैं लेबनान के लोगों को एक संदेश देना चाहता हूं. इजरायल की लड़ाई आपके साथ नहीं है. हम हिज्बुल्लाह के साथ लड़ रहे हैं, जो कि लंबे समय से आपको ह्यूमन शिल्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. वो आपके लिविंग रूम में रॉकेट और गैराज में मिसाइल रख रहा है. उनसे हमारे देश के नागरिकों पर हमले कर रहा है. अपनी सुरक्षा के लिए हमें अब इन हथियारों को नष्ट करने का समय आ गया है. इसलिए आपको चेतावनी दी जा रही है कि आप सभी हिज्बुल्लाह से दूर हो जाएं. कृपया अभी सुरक्षित इलाकों में चलें जाएं.''
रविवार को हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर किए ताबड़तोड़ सैकड़ों हवाई हमले

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










