ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, पर अस्पताल में रहेंगे भर्ती... BCCI ने जारी किया ताजा नया हेल्थ बुलेटिन
AajTak
श्रेयस अय्यर अब आईसीयू से बाहर आ गए हैं और उनकी हालत में सुधार है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आजतक को इसबात की जानकारी दी. श्रेयस सिडनी वनडे में एलेक्स कैरी का कैच लेने के दौरान घायल हो गए थे.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की सेहत में सुधार हुआ है. उन्हें सिडनी में ICU से निकालकर अस्पताल के प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आजतक से बातचीत में यह जानकारी दी.
राजीव शुक्ला ने बताया कि “अय्यर जो ICU में थे, अब बाहर आ गए हैं और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं. वे अब मेडिकली स्टेबल हैं, हालांकि उन्हें कुछ और दिनों तक अस्पताल में रहना होगा.”
𝐒𝐡𝐫𝐞𝐲𝐚𝐬 𝐈𝐲𝐞𝐫 on Fiyer. ❤️🔥 ಕಷ್ಟದ ಕ್ಯಾಚ್ ಹಿಡಿದು ಉತ್ತಮ Breakthrough ತಂದುಕೊಟ್ಟ ಉಪನಾಯಕ.👏 📺 ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #AUSvIND | 3rd ODI | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TeamIndia pic.twitter.com/k9wtBIpvGd
ध्यान रहे श्रेयस अय्यर ने सिडनी वनडे के दौरान दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का कैच पकड़ा था, जिसके बाद वो मैदान पर बुरी तरह इंजर्ड हो गए थे. इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था.
कैसे हुए श्रेयस अय्यर इंजर्ड सिडनी वनडे के दौरान ऑस्ट्रेलिया की पारी के 30वें ओवर के दौरान जब विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने एक शॉट खेलने की कोशिश की जो ऑफ साइड की दिशा में ऊंचा चला गया. श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड प्वाइंट से दौड़ लगाई और शानदार टाइमिंग के साथ छलांग लगाते हुए गजब का कैच पकड़ा, जिससे मैथ्यू रेनशॉ के साथ चल रही 59 रन की साझेदारी का अंत हो गया.
लेकिन कैच लेने के बाद अय्यर अपने बाएं हिस्से पर अजीब तरीके से गिरे और दर्द से कराहते हुए शरीर को पकड़ लिया. इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ी और मेडिकल स्टाफ तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे. बाद में अय्यर को स्कैन और मेडिकल जांच के लिए सिडनी के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां पता चला कि गिरने के दौरान उनके प्लीहा (spleen) में गहरी चोट आई है.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












