
Icc Under-19 World Cup: विश्व कप के लिए टीम इंडिया की शानदार तैयारी, जीते दोनों प्रैक्टिस मुकाबले
AajTak
भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप में अपने पहले मुकाबले से पहले दोनों प्रैक्टिस मैच जीत लिए हैं. टीम इंडिया ने रविवार को वेस्टइंडीज और मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की है.
वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप से पहले भारतीय टीम ने अपने दोनों वॉर्म-अप मुकाबले जीत लिए हैं. मंगलवार को गयाना में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली है. सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह के नाबाद 100 रनों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी मात दी. इसके पहले रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारतीय टीम ने 108 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












