
ICC Awards: कोहली का वनडे में दबदबा... चौथी बार जीता ICC का ये अवॉर्ड, कमिंस को सबसे बड़ा सम्मान
AajTak
विराट कोहली को आईसीसी की ओर से बड़ा अवॉर्ड मिला है. कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया है. कोहली ने इस पुरस्कार की रेस में मोहम्मद शमी और शुभमन गिल को भी पछाड़ दिया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से साल 2023 के अवॉर्ड्स का ऐलान किया जा रहा है. विराट कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेट ऑफ द ईयर 2023 चुना गया है. कोहली ने इस पुरस्कार की रेस में हमवतन खिलाड़ियों मोहम्मद शमी और शुभमन गिल के साथ ही डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) को पछाड़ दिया. उधर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुने गए हैं. क्रिकेटर ऑफ द ईयर आईसीसी का सबसे बड़ा सम्मान है.
देखा जाए तो विराट कोहली चौथी बार ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं. कोहली ने इससे पहले 2012, 2017 और 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था. कोहली अब सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं. कोहली ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पछाड़ा, जिन्होंने तीन बार ये खिताब हासिल किया था.
Player of the tournament at the ICC Men’s @cricketworldcup 2023 😎 The extraordinary India batter has been awarded the ICC Men’s ODI Cricketer of the Year 💥 https://t.co/Ea4KJZMImE
2023 में वनडे क्रिकेट में विराट कोहली • मैच- 27 • कुल रन- 1377, एवरेज- 59.86 • शतक- 6, अर्धशतक- 8
पैट कमिंस ने आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर की रेस में भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली और रवींद्र जड़ेजा के साथ-साथ ट्रेविस हेड को पछाड़ दिया. कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में दो आईसीसी खिताब (WTC फाइनल और क्रिकेट वर्ल्ड कप) जीते. दोनों ही खिताब भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. पैट कमिंस ने साल 2023 में कुल 24 मैचों में 422 रन बनाने के साथ-साथ 59 विकेट लिए.
A terrific year that ended with winning the ICC Men’s @cricketworldcup 2023 🏆 The Australia bowler and captain has claimed the Sir Garfield Sobers Trophy for ICC Men’s Cricketer of the Year 🙌https://t.co/cv5T71ji25

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









